नूरमहल थाने में प्रभारी की नियुक्ति: लोगों से की सहयोग की अपील, बोले-अवैध धंधों पर की जाएगी सख्ती, पहले भी इलाके में रह चुके – Nakodar News

नूरमहल थाने में प्रभारी की नियुक्ति:  लोगों से की सहयोग की अपील, बोले-अवैध धंधों पर की जाएगी सख्ती, पहले भी इलाके में रह चुके – Nakodar News




नूरमहल थाने में सब-इंस्पेक्टर गुरमीत राम ने बतौर थाना प्रभारी कार्यभार संभाल लिया। प्रभाव संभालने के बाद गुरमीत राम ने कहा कि इलाके में अवैध कारोबार पर सख्ती की जाएगी। नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धंधा बंद न किया तो उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। गुरमीत राम इससे पहले लांबरा थाना और पुलिस चौकी रुड़का कला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यभार संभालने के बाद प्रैस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी अवैध तत्व, नशे के तस्करों, सट्टेबाजों, जुआरियों और लुटेरों को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लोग शिकायत लेकर थाने आएं, उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले एसआई गुरमीत राम ने यह भी आश्वासन दिया कि थाने के दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले रहेंगे। न्याय चाहने वाले हर नागरिक का सम्मान किया जाएगा और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-रात पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मुखबिर का नाम गोपनीय रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *