दिलजीत दोसांझ का चौंकाने वाला खुलासा: लाइव आकर कहा- ‘मैं दुनिया छोड़ना चाहता था, जापान में जगह भी देख ली थी,लाइव में ही एक यूजर को किया ब्लॉक – Ludhiana News

दिलजीत दोसांझ का चौंकाने वाला खुलासा:  लाइव आकर कहा- ‘मैं दुनिया छोड़ना चाहता था, जापान में जगह भी देख ली थी,लाइव में ही एक यूजर को किया ब्लॉक – Ludhiana News




मशहूर पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने खुशमिजाज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके लाखों फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दिलजीत ने अपने एक पुराने ‘डार्क फेज’ का जिक्र करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आ गया था जब वह यह दुनिया और अपना शरीर हमेशा के लिए छोड़ना चाहते थे। मैं अपना शरीर छोड़ना चाहता था’ अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिलजीत फैंस से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘चमकीला’ के प्रमोशन के दौरान (अक्टूबर-नवंबर के आसपास) दी गई एक इंटरव्यू का जिक्र किया। उन्होंने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा, प्लीज मेरी वो इंटरव्यू मत देखना। उस समय (नवंबर-दिसंबर में) मैं एक बहुत ही अलग मूड और फेज से गुजर रहा था। मैं इस दुनिया को छोड़ना चाहता था, मैं अपना शरीर त्यागना चाहता था।” जापान में खोज ली थी जगह बातचीत को आगे बढ़ाते हुए दिलजीत ने जो सस्पेंस खोला, वह और भी हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक विचार नहीं था, बल्कि उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी। सिंगर ने कहा, *”मैंने जापान में एक जगह भी देख ली थी। मैंने सोचा था कि मैं वहां जाकर एक महीना बिताऊंगा और देखूंगा कि क्या मैं अपने आप अपना शरीर छोड़ सकता हूं या नहीं। अगर ऐसा हो जाता, तो बहुत बढ़िया था। और फिर माँ के प्यार ने बदल दिया फैसला वीडियो के अंत में सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए दिलजीत ने बताया कि आखिर वो क्या वजह थी जिसने उनका यह खौफनाक फैसला बदल दिया। दिलजीत ने कहा कि उन्हें अपनी माँ से मिले हुए बहुत लंबा समय हो गया था। इसी दौरान उनकी माँ उनसे मिलने आईं। दिलजीत ने बताया, हम 15 दिन तक साथ रहे और खूब घूमे-फिरे। अपनी माँ के साथ वो समय बिताने के बाद मेरा मूड पूरी तरह से बदल गया और मैंने खुद से कहा- रुक जा अभी, अभी दुनिया नहीं छोड़नी है। लाइव में जब आया ट्विस्ट: कमेंट करने वाले को बोले- ‘सॉरी ब्रो’ और कर दिया ब्लॉक इस बेहद भावुक बातचीत के बीच दिलजीत का वही पुराना देसी और बिंदास अंदाज भी देखने को मिला, जो एक वीडियो क्लिप ⁠में कैद हुआ है। खूबसूरत बैकग्राउंड में ड्रिंक का ग्लास हाथ में थामे दिलजीत जब लाइव चैट के कमेंट्स पढ़ रहे थे, तब एक यूजर की हरकत पर उन्होंने उसे लाइव वीडियो में ही सबक सिखा दिया। वीडियो ⁠में दिलजीत पंजाबी में कहते नजर आते हैं, “चलो, वन मोर क्वेश्चन.. पूरी कन्टिन्यूअस छुट्टी नहीं मिली पर फिर भी माड़ी-मोटी (थोड़ी-बहुत) ख़ुशी इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर देखते हुए वो बोले, “तैनूं खड़ जा, तैनूं ब्लॉक लब्भी (तुझे ढूंढ कर ब्लॉक करता हूँ)… की नाम तेरा? ढिल्लों? सॉरी ब्रो! ‘बुरे का तो ब्लॉक ही होगा’ यूजर को ब्लॉक करने के बाद दिलजीत के चेहरे पर एक शांत मुस्कान आ जाती है। वह अपने हाथ में थामे ग्लास से एक घूंट लेते हैं और कहते हैं, चलो माड़े दा ब्लॉक ही होएगा (बुरे इंसान का तो ब्लॉक ही होगा)।इसके तुरंत बाद वह माहौल को बदलते हुए दूसरे फैंस से जुड़ जाते हैं और अपने एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए कहते हैं, हमेशा अपनी कॉमेडी और गानों से लोगों का दिल जीतने वाले दिलजीत के इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि कैमरे के पीछे सितारों की जिंदगी में भी बहुत सा खालीपन और संघर्ष होता है, जिसे सिर्फ परिवार का प्यार ही भर सकता है। लेकिन साथ ही, दिलजीत ने यह भी दिखा दिया कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की निगेटिविटी बर्दाश्त नहीं करते और ट्रोलर्स को पल भर में ‘सॉरी ब्रो’ कहकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *