डॉ. हरबंस सिंह सिद्धू ने संभाला संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी का पद – Sangrur News

डॉ. हरबंस सिंह सिद्धू ने संभाला संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी का पद – Sangrur News




भास्कर न्यूज| संगरूर डॉ. हरबंस सिंह सिद्धू ने संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों तक समय पर आवश्यक जानकारी और सेवाएं पहुंचाना भी विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. हरबंस सिंह सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *