जालंधर में बारिश के बीच बना दी सड़क: पूर्व विधायक ने वीडियो बनाकर शेयर की, कहा-करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा, ये लोगों के टैक्स का पैसा – Jalandhar News
जालंधर के जीटीबी नगर में बारिश के बीच निगम के ठेकेदारा ने सड़क बना दी। बारिश के बीच सड़क बनने का वीडियो कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंदर बेरी ने शेयर किया है। बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने बारिश के बीच सड़क बनाने का नया मॉडल विकसित किया है।
बेरी ने कहा कि बरसात के बीच जो सड़क बनेगी उसकी तारकोल टिकेगी ही नहीं। उन्होंने कहा कि नगर निगर के कमिशनर इस तरफ ध्यान दें। किसी अफसर को भेजें और इस सड़क का काम रुकवा दें। जब धूप निकलेगी तब जाकर सड़क बना देना, इतनी भी क्या जल्दी है।
बेरी शनिवार को बनाई ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस सड़क पर जो पैसा खर्च हो रहा है वो जालंधर शहर के लोगों का टेक्स का पैसा है। इस तरह बारिश के बीच सड़क बनने से नगर निगम के भी करोड़ों रुपए का नुक्सान हो रहा है। बेरी के वीडियो डालने के बाद हालांकि सड़क बनाने का काम रोक दिया गया है। अग्रवाल ढाबे के पास बन रही थी सड़क
बता दें कि बारिश के बीच बनाई जा रही सड़क जीटीबी नगर में अग्रवाल ढाबे के पास बन रही थी। जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक ने कहा कि वह दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब यहां से गुजरे तो हैरान कर देने वाला नजारा था। यहां पर लोगों के टेक्स के करोड़ों रुपए बर्बाद किए जा रहे थे। बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार का विकास का ये मॉडल अजीब है। बेरी ने तंज कसते हुए लिखा कि बारिश के बीच सड़क बनाने का ये नया तुजुर्बा है। अमेरिका से जालंधर के व्यक्ति ने लिखा-मोबाइल मैं भेज दूंगा, टेंपरेचर तो देख लिया करो इस वीडियो पर अमेरिका में रहे जालंधर के एक यूजर ने भी कमेंट किया है। उसने बारिश के बीच बन रही सड़क का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो भी ठेकेदार ये सड़क बना रहा है, उसे मेरा नंबर दे दो। उसे फोन मैं भेज दूंगा। आजकल तो मोबाइल पर तापमान का पता चल जाता है। ठेकेदार मोबाइल पर टेंपरेचर देख सड़क बना ले, मगर इस तरह से लोगों के पैसे की बर्बादी न करे।
Source link

