जालंधर में जैन समुदाय से मिले हरियाणा CM नायब सैनी: बोले-पंजाब में किसी से गठबंधन नहीं, लोग डबल इंजन की सरकार बना रहे – Jalandhar News
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचे। यहां पर पीयूष मुनी जी महाराज के 39वें दीक्षा समारोह में शिरकत की। हरियाणा सीएम ने कहा कि जालंधर में पीयूष मुनी जी महाराज के समारोह में पहुंचने का मौका मिला जिससे मैं धन्य हो गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे जालंधर में उनके दीक्षा समारोह में आने का मौका मिला। आज मैं जालंधर के सभी जैन समुदाय के साथ सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई है। उनकी लड़ाई बड़े स्तर पर है। इन्होंने भी पंजाब को सब्जबाग दिखाने की कोशिश की थी लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद जनता ने उनको सत्ता से बाहर कर दिया। अब यही काम पंजाब की आम आदमी पार्टी कर रही है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने 56 वादे किए थे। मैं मान साहब को एक बात कहना चाहता हूं कि केजरीवाल को बैठाकर एक श्वेत पत्र जारी करें। हर वादा झूठा किया गया। नशे खत्म करने की बात कही थी, रेत माफिया खत्म करने की बात कही थी, कहां कोई वादा पूरा हुआ। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से दुखी है
सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग इस वक्त आम आदमी पार्टी से दुखी है। वो भी चाहते हैं कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बने। गठजोड़ के सवाल पर हरियाणा सीएम ने कहा कि वह किसी से गठजोड़ नहीं करने जा रहे हैं। फिलहाल उनका गठजोड़ पंजाब की जनता के साथ है और भाजपा यहां पर अपनी सरकार बनाने जा रही है। चन्नी के भाजपा में आने के सवाल को टालकर हरियाणा सीएम ने अपनी बात खत्म कर दी।
Source link

