जालंधर के मेयर की माता का देहांत: कुछ समय पहले हुआ था पिता का निधन, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि – Jalandhar News

जालंधर के मेयर की माता का देहांत:  कुछ समय पहले हुआ था पिता का निधन, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि – Jalandhar News




जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
मेयर वनीत धीर की माता का स्वास्थ्य पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रहा था। कुछ महीने पहले ही उनके पिता का भी निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब माता आशा धीर का निधन हो गया है।
आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कई गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आज ही होगा संस्कार
परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। हालांकि आज ही उनके अंतिम संस्कार की रस्में निभाई जाएंगी। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *