जम्मू में जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 करोड़ ठगे: लुधियाना के कारोबारी को बनाया शिकार; जांच के बाद 4 आरोपियों के खिलाफ केस – Ludhiana News

जम्मू में जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 करोड़ ठगे:  लुधियाना के कारोबारी को बनाया शिकार; जांच के बाद 4 आरोपियों के खिलाफ केस – Ludhiana News




लुधियाना में जम्मू में बड़ी जमीन दिलाने का झांसा देकर करीब 9.90 करोड़ की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक कारोबारी को शिकार बनाया। पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पीजीडी नंबर 832480/831800 दिनांक 8 जून, 2026 की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता रवि भूषण वशिष्ठ निवासी पाम सिटी, चंडीगढ़ रोड,कोहाड़ा लुधियाना आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जम्मू में 106 कनाल 18 मरले जमीन दिलाने का भरोसा दिया। मिलीभगत से जमीन का सौदा करवाने का दिया झांसा शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से जमीन का सौदा करवाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से कुल 9 करोड़ 90 लाख 20 हजार 520 रुपये हासिल कर लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो जमीन दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान कुश अग्रवाल राम अवतार अग्रवाल, राजेश कुमार डायरेक्टर मैसर्स जे एंड कंपनी इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड तथा मैसर्स कश्मीर वूल एंड सिल्क टेक्सटाइल पार्क प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई है। वित्तीय लेनदेन और जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही पुलिस थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वित्तीय लेन-देन और जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *