खन्ना हाईवे पर प्रोफेसर की कार पर फायरिंग: बाइक सवार बदमाश फरार; बाद में आया फिरौती मांगने का वीडियो कॉल – Khanna News

खन्ना हाईवे पर प्रोफेसर की कार पर फायरिंग:  बाइक सवार बदमाश फरार; बाद में आया फिरौती मांगने का वीडियो कॉल – Khanna News




खन्ना नेशनल हाईवे पर पटियाला के एक प्रोफेसर की चलती कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना मंगलवार देर शाम हुई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में शामिल किया है। प्रोफेसर सुमेर पटियाला के निवासी हैं। वे मंगलवार देर शाम अपने ड्राइवर के साथ राड़ा साहिब अस्पताल से पटियाला लौट रहे थे। इसी दौरान खन्ना नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया। बदमाशों ने कार पर दो गोलियां चलाईं। सामने आए वीडियो में बदमाश हवाई फायर करते भी दिख रहे हैं। प्रोफेसर सुमेर के अनुसार, हमलावरों का कुछ सामान सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद वे घबराकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद प्रोफेसर सुमेर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रोफेसर बोले- रात को वीडियो कॉल आया जांच में एक नया मोड़ तब आया जब प्रोफेसर सुमेर ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के बाद उन्हें रात में एक वीडियो कॉल आया। इस कॉल में उनसे फिरौती की मांग की गई है। पुलिस इस वीडियो कॉल की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कॉल करने वाला व्यक्ति फायरिंग करने वालों से जुड़ा है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य मिले हैं, जिसके चलते मामले को केवल फिरौती के एंगल से नहीं देखा जा रहा है। जांच टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि कहीं यह मामला पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद, कारोबारी लेन-देन या किसी अन्य कारण से तो नहीं जुड़ा है। एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी कोई खुलासा करना जल्दबाजी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *