तरनतारन में नशे के खिलाफ कार्रवाई: 8 मामले दर्ज; 809 ग्राम हेरोइन, हथियार बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार – tarn-taran News

तरनतारन में नशे के खिलाफ कार्रवाई:  8 मामले दर्ज; 809 ग्राम हेरोइन, हथियार बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 809 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, एक एयर पिस्टल, जिंदा कारतूस, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशों पर चलाया गया। फिरोजपुर रेंज और जिला तरनतारन के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न उपमंडलों में विशेष टीमें गठित कर छापेमारी की गई। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। झाबल थाना क्षेत्र में 2 आरोपी गिरफ्तार झाबल थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ मीत और मेहताब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 112 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं सराय अमानत खान थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान 513 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में नामजद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। भिखीविंड उपमंडल के थाना वाल्टोहा में शरणजीत सिंह उर्फ शरण को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं थाना खालड़ा क्षेत्र में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने 50 किलो लाहन बरामद की इसके अलावा थाना सरहाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 50 किलो लाहन बरामद की गई। थाना सदर पट्टी में शौकत मसीह उर्फ शोकी और नरेश सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार कर 22 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एक अन्य मामले में कुलवंत सिंह उर्फ बगीचा सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 150 ग्राम हेरोइन, 1400 रुपये नकद, एक एयर पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सलाम और बारा सिंह उर्फ बागो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *