कोटकपूरा में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड ने कुत्ते को नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत; प्रशासन से कार्रवाई की मांग – Faridkot News

कोटकपूरा में आवारा कुत्तों का आतंक:  झुंड ने कुत्ते को नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत; प्रशासन से कार्रवाई की मांग – Faridkot News


फरीदकोट के कोटकपूरा में एक कुते को ही नोच रहा कुत्तों का झुंड।

फरीदकोट जिले में कोटकपूरा शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा और आदमखोर कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात शहर के दुआरेआना रोड पर कुत्तों के एक झुंड ने एक अन्य कुत्ते को बुरी तरह नोच-नोचकर मार डाला,जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया ह

.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये आदमखोर कुत्ते अक्सर अकेले जा रहे राहगीरों पर हमला करने की कोशिश करते हैं, जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कई बार कुत्तों के झुंड के पीछे पड़ने और भौंकने के कारण दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो चुके हैं।

शहर में जगह जगह आवारा घूमते कुत्ते।

लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें और मांग-पत्र दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। भले ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से आवारा कुत्तों के प्रबंधन और उनके लिए उचित व्यवस्था करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन कोटकपूरा क्षेत्र में इन निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं हो पाया है। इसके चलते आवारा कुत्ते लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

जानकारी देते दुकानदार मलकीत सिंह भट्टी।

जानकारी देते दुकानदार मलकीत सिंह भट्टी।

आवारा कुत्तों को पकड़कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए-दुकानदार

इस मामले में दुकानदार मलकीत सिंह भट्टी, अमर कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने एक कुत्ता बुरी तरह नोचा हुआ देखा। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो सामने आया कि कुत्तों के एक झुंड ने ही उसे अपना शिकार बनाया था।

उन्होंने नगर काउंसिल और जिला प्रशासन से मांग की है कि आदमखोर बन चुके आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *