कपूरथला में सब-स्टैंडर्ड यूरिया सप्लाई मामला: ट्रेडिंग कंपनी, मालिक और मार्कफेड अधिकारी पर FIR, जांच शुरू – Kapurthala News

कपूरथला में सब-स्टैंडर्ड यूरिया सप्लाई मामला:  ट्रेडिंग कंपनी, मालिक और मार्कफेड अधिकारी पर FIR, जांच शुरू – Kapurthala News




कपूरथला में लाखों रुपए की सब-स्टैंडर्ड यूरिया खाद की सप्लाई के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली की एक ट्रेडिंग कंपनी, उसके मालिक और मार्कफेड के एक अधिकारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने इसकी पुष्टि की है। खेतीबाड़ी अधिकारी विशाल कौशल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदेश में यूरिया खाद की कालाबाजारी और डायवर्जन रोकने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मार्कफेड के कैटल फीड प्लांट में जांच की। जांच के दौरान, प्लांट में 300 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया पाया गया। यह यूरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और इसे इंडस्ट्रियल ग्रेड के नाम पर सप्लाई किया गया था। शिकायत के अनुसार, यह यूरिया दिल्ली स्थित मनीषा ट्रेडिंग कंपनी और उसके मालिक अश्वनी भारद्वाज पुत्र राजकुमार शर्मा द्वारा सप्लाई किया गया था। जांच में मार्कफेड के एक अधिकारी की कथित मिलीभगत भी सामने आई है। अधिकारी बोले- अधिक कीमत का बिल भेजा गया खेतीबाड़ी अधिकारी ने बताया कि एग्रीकल्चर ग्रेड यूरिया को इंडस्ट्रियल ग्रेड यूरिया बताकर अधिक कीमत का बिल भेजा गया। एग्रीकल्चर ग्रेड यूरिया पर सरकार सब्सिडी देती है और इसका उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। इस धोखाधड़ी के कारण मार्कफेड में रखी लाखों रुपए मूल्य की यूरिया खाद को फिलहाल रोक दिया गया है। पुलिस ने खेतीबाड़ी अधिकारी विशाल कौशल की शिकायत के आधार पर मनीषा ट्रेडिंग कंपनी, उसके मालिक अश्वनी भारद्वाज और मार्कफेड के संबंधित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *