कटड़ा परजा में 2 साल से बंद पड़ी जर्जर हवेली का छज्जा गिरा – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी स्कूल के सामने कटड़ा परजा इलाके में वर्ष 1936 की बनी एक प्राचीन हवेली के छज्जे का हिस्सा अचानक गली में आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पुरानी हवेली पिछले करीब दो साल से पूरी तरह बंद पड़ी है और इसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से इस खतरनाक हो चुकी जर्जर इमारत पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है।
Source link

