ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा, कैडेट्स को इससे सेना में भर्ती के लिए किया जाएगा तैयार – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब बटालियन एनसीसी, जालंधर का 10 दिवसीय सीएटीसी-40 कैंप सीटी इंस्टीट्यूट, शाहपुर में शुरू हुआ। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कर्नल एनएस चीमा एसएम, कैंप कमांडेंट ने बताया कि कैंप में कैडेट्स को कौशल व हुनर को दिखाने व निखारने के अवसर भी दिए जा रहे हैं। सीटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी, एमडी डॉ. मनवीर सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. हरप्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्नल चीमा ने कैडेट्स को भारतीय सेना में अपना करियर चुनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडमिन कर्नल दलबीर सिंह और सूबेदार मेजर गुलजार सिंह ने बताया कि भविष्य में सेवा भर्ती होने वाले इन एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष रूप से ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिससे उनको सेना में भर्ती होने के लिए तैयार किया जाएगा। कैंप में कैडेट्स को एनसीसी पाठ्यक्रम के अलावा ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Source link

