एमपी-हादसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ के रिश्तेदार की मौत: इंदौर में देर रात तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी, शव को दिल्ली एयरलिफ्ट किया – Indore News

एमपी-हादसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ के रिश्तेदार की मौत:  इंदौर में देर रात तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी, शव को दिल्ली एयरलिफ्ट किया – Indore News


इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दिल्ली भेज दिया गया।

इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई। एक्सीडेंट शिप्रा थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार बलिया में होगा।

.

मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती, गाय घाट के रहने वाले थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर की तरफ आ रहे थे। शिप्रा के पास किसी काम से गाड़ी रोकी। जब वापस कार में बैठने लगे, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में प्रदीप के सिर में गहरी चोट आई। साथी उन्हें लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक समेत भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी आ गए। विशेष अनुमति लेकर रात करीब 3 बजे शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

बस ड्राइवर को तलाश रही पुलिस

हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

मिनी ट्रक में जा घुसी बाइक, चचेरे भाइयों की मौत

हरदा में बाइक सवार दो चचेरे भाई मिनी ट्रक में जा घुसे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा कुसिया के पास गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला निवासी विजय पिता मुन्नालाल कोरकू (22) और सुधीर पिता सोमा कोरकू (25) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *