एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत: उन्नाव में रेलिंग से लटकी, खिड़कियों से गिरे यात्री, दिल्ली से बिहार जा रही थी – Unnao News

एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत:  उन्नाव में रेलिंग से लटकी, खिड़कियों से गिरे यात्री, दिल्ली से बिहार जा रही थी – Unnao News




उन्नाव में डबल डेकर AC बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। एक का पैर कटकर अलग हो गया। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *