अमृतसर में युवक पर बेरहमी से हमला: CCTV, हाथ के कड़े से बार बार किए वार, पिस्टल के बट सिर पर मारे – Amritsar News
अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में बीती रात एक युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में प्रयाश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमले के दौरान उसकी एक उंगली कट जाने की भी सूचना है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने प्रयाश शर्मा को 8 बॉल पूल खेलते समय घेरकर उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, इसके साथ ही वहां मौजूद रिसेप्शनिस्ट के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक पीड़ित पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक युवक हाथ के कड़े से बार बार युवक के सिर पर हमला करता नजर आता है, इसके साथ ही युवक के सिर पर पिस्तौल की बट से भी वार किया जाता है। पीड़ित अस्पताल में गंभीर, पुलिस जांच जारी घटना के बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

