लुधियाना में देर रात लॉटरो का आतंक: सिविल लाइन इलाके में काम से लौट रहे 3 लोगों को बाइक सवारों ने घेरा; सूझबूझ से बचाई जान, CCTV वीडियो आया सामने – Ludhiana News

लुधियाना में देर रात लॉटरो का आतंक:  सिविल लाइन इलाके में काम से लौट रहे 3 लोगों को बाइक सवारों ने घेरा; सूझबूझ से बचाई जान, CCTV वीडियो आया सामने – Ludhiana News



लुधियाना के पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित उपकार नगर में देर रात एक खौफनाक वाकया सामने आया है। यहां ग्रैंड सिल्वर स्पून के बाहर काम से अपने घर लौट रहे तीन लोगों को एक ही बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक घेर लिया। गनीमत यह रही कि पीड़ितों ने सूझबू

.

CCTV वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो की फुटेज जिसमें रात के 2:05 बजे का समय दिख रहा है महज कुछ ही सेकंड्स के भीतर घटित हुई। रात का समय होने के कारण सड़क पूरी तरह से सुनसान है।तभी तीन लोग अपनी ड्यूटी खत्म करके लौट रहे थे, एक साथ सड़क के किनारे-किनारे पैदल चलते हुए आ रहे हैं। जैसे ही वे तीनों ग्रैंड सिल्वर स्पून के बाहर पहुंचते हैं, उनके सामने से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आती है।

जिस बाइक पर तीन लोग सवार हैं। जिनके पास तेजधार हथियार थे बाइक चला रहा व्यक्ति अचानक अपनी मोटरसाइकिल को उन तीनों पैदल यात्रियों के बिल्कुल सामने लाकर रोक देता है ताकि उनका रास्ता रोका जा सके। खतरा भांपते हुए और बदमाशों के इरादों को समझते हुए, पैदल जा रहे तीनों लोग बिना एक सेकंड की भी देरी किए सतर्क हो जाते हैं। वे तुरंत उल्टी दिशा सड़क के दूसरी तरफ दौड़ लगा देते हैं।

बदमाशों का नाकाम लौटना: जब बाइक सवार बदमाश देखते हैं कि वे तीनों लोग वहां से भाग निकले हैं और उनका प्लान फेल हो गया है, तो वे भी बिना पीछा किए अपनी बाइक मोड़ते हैं और वहां से खिसक लेते हैं।

दहशत का माहौल

उपकार नगर और सिविल लाइन जैसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह सरेआम रास्ता रोककर वारदात को अंजाम देने की कोशिश से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि देर रात काम से लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अब देखना यह है कि CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस इन अज्ञात बाइक सवारों की पहचान कर उन पर क्या कार्रवाई करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *