अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या: सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी, 9 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला – Amritsar News

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या:  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी, 9 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला – Amritsar News




अमृतसर के कोट खालसा इलाके में बीते सोमवार रात नितिन उर्फ चीकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ‘केशव शिवाला’ नाम के एक व्यक्ति ने ली है। वायरल पोस्ट में इसे पुरानी रंजिश और ‘बिल्ला कोट खालसा’ की हत्या का बदला बताया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे थाना इस्लामाबाद के कोट खालसा क्षेत्र में हुई। नितिन अपनी बहन के किराए के मकान की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल नितिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे 8 से 9 साल पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। मृतक का भी था आपराधिक रिकॉर्ड मृतक नितिन का भी आपराधिक रिकॉर्ड था और वह कई मामलों में जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने वायरल हो रही सोशल मीडिया पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खाली खोल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *