अमृतसर में छप्पड़ बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत: बदबू-मच्छरों से परेशान, बारिश में घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी; MLA ने कार्रवाई का दिया भरोसा – Amritsar News

अमृतसर में छप्पड़ बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत:  बदबू-मच्छरों से परेशान, बारिश में घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी; MLA ने कार्रवाई का दिया भरोसा – Amritsar News




अमृतसर के नजदीकी गांव मूले चक्क में एक गंदा छप्पड़ लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। तालाब में जमा गंदा और बदबूदार पानी पूरे गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक त्वचा रोग, एलर्जी और कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छप्पड़ के पास बनी डेयरियों का गोबर सीधे इसी तालाब में डाला जाता है। इससे पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है और मच्छरों की भरमार हो गई है। बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में घरों तक पहुंचता है गंदा पानी बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। छप्पड़ का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। वहीं, छप्पड़ से निकलकर सांप और दूसरे जहरीले जीव घरों में घुस आते हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले इसी तालाब से एक अज्ञात शव भी बरामद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता छप्पड़ की सफाई और गांव के विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कोई उनकी सुध लेने नहीं आता। लोगों का आरोप है कि मौजूदा विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी केवल औपचारिक दौरा कर लौट गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम, स्थानीय सरपंच और प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा वहीं, क्षेत्र के विधायक अजय गुप्ता ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही डिप्टी कमिश्नर से बात कर छप्पड़ के सुधार का काम शुरू कराया जाएगा। फिलहाल गांव के लोग बारिश से पहले छप्पड़ की सफाई और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में किसी बड़ी बीमारी या महामारी का खतरा पैदा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *