अबोहर में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा: ग्रामीणों में रोष, SSP ने DSP को सौंपी जांच; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Abohar News

अबोहर में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा:  ग्रामीणों में रोष, SSP ने DSP को सौंपी जांच; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Abohar News




अबोहर उपमंडल के गांव दानेवाला सतकोसी में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक डेयरी संचालक की पालतू गाय की मौत हो गई थी। आरोप है कि मृत गाय को ट्रॉली में ले जाने के बजाय ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव से बाहर तक घसीटा गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों और पशु प्रेमियों का कहना है कि मृत पशुओं के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। SSP ने दिए DSP को जांच करने के निर्देश गांव के सरपंच किंगपाल सिंह ने बताया कि मृत गाय को ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और दफनाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, चर्च में एक कार्यक्रम होने के कारण संबंधित लोग व्यस्त हो गए। इसी बीच, ट्रैक्टर चालक गाय को घसीटते हुए गांव से बाहर ले गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी गगन अजीत सिंह ने संबंधित डीएसपी को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, श्री बजरंग दल हिंदुस्तान के महासचिव कुलदीप सोनी और अन्य पदाधिकारियों ने आरोपी सुखदीप सिंह को गांव दौलतपुरा स्थित गौशाला में बुलाया। सुखदीप सिंह ने लिखित रूप में अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न करने का आश्वासन दिया। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *