अबोहर में डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत: सुबह खेलने निकले थे, देर रात मिला शव, 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत से मातम – Abohar News
अबोहर उपमंडल के अधीन आते गाँव मौजगढ़ में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ पानी की एक डिग्गी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे और उसकी 8 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे पिछले दिन से लापता थे, जिनके शव देर रात और आज सुबह डिग्गी से बरामद किए गए। इस हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है कि बच्चे खेल-खेल में डिग्गी तक कैसे पहुँचे और यह हादसा कैसे हुआ। 11 बजे खेलने निकले लेकिन वापस नहीं लौटे प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव मौजगढ़ के रहने वाले दीपक और रंजीत पुत्र मुन्ना लाल खेतीबाड़ी का काम करते हैं। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे दीपक का 6 वर्षीय बेटा सिद्धांत और रंजीत की 8 वर्षीय बेटी लवप्रीत घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। दोपहर तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। देर रात डिग्गी से पहले बन का शव मिला शाम तक बच्चों का कोई सुराग न मिलने पर गाँव के लोग भी मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने आसपास के खेतों, ढाणियों और नजदीकी गाँवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात 2:00 बजे गाँव से कुछ दूरी पर स्थित जाखड़ की टॉफी फैक्ट्री के पास बनी पानी की डिग्गी में पहले लवप्रीत का शव तैरता हुआ मिला। सुबह 5:00 बजे उसी डिग्गी में लगातार की गई खोजबीन के बाद सिद्धांत का शव भी बरामद कर लिया गया। पाँच बहनों का इकलौता भाई था सिद्धांत इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम सिद्धांत अपनी पाँच बहनों का इकलौता भाई था। रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत की खबर ने हर किसी की आँखें नम कर दी हैं।
Source link

