दुनियाबांग्लादेश में बसें फूंकीं, थानों के बाहर बम धमाके:पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में वापसी की तैयारी से बढ़ा तनाव
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अख्तर हुसैन के अनुसार, रविवार 8 नवंबर की शाम से देर रात तक राजधानी के लगभग 10 इलाकों में 15 से 20 घटनाएं हुईं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच देशभर में देसी बम धमाके की 31 और गाड़ियों में आग लगाने की 14 घटनाएं दर्ज की गईं।


