पठानकोट में भारी बारिश से जलभराव बना मुसीबत: सड़कों पर घुटनों तक पानी, स्कूल बस फंसी, वाहन बंद; प्रशासन से समाधान की मांगा – Pathankot News
लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सुंदर नगर इलाके में सड़कों और पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।…

