पचपदरा रिफाइनरी का आज उद्घाटन करेंगे PM: राजस्थान को 2 और बड़ी सौगात देंगे; जनसभा के लिए बना डोम, 5 हजार लोग बैठ सकेंगे – Balotra News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर हैं। वे राज्य को तीन बेहद महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बालोतरा की बहुप्रतीक्षित पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री…

