फतेहगढ़ साहिब में 2 आंगनवाड़ी वर्कर बेहोश: ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ के फॉर्म भर रही थीं, यूनियन बोली- ऐप और वेबसाइट में खामियां – Khanna News
फतेहगढ़ साहिब में पंजाब सरकार की ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ के ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी वर्कर बेहोश हो गईं। यह घटना सरहिंद में हुई। बेहोश हुई वर्करों की पहचान आरती और गुरमीत कौर के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।…

