न्यूज़ शॉर्ट्स
पंजाबदर्ज एफआईआर और परिवार के बयानों के अनुसार,28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे बलजीत कौर अपने बेटे जगजोत सिंह (उर्फ बादशाह) और 2.5 वर्ष के पोते नदर निहाल सिंह के साथ अपनी सफेद इनोवा कार (PB-10-K-0021) में ढोलेवाल पुल के नीचे स्थित आरके मैगी पॉइंट पर खाना लेने गए थे.
Editor · 23 मिनट पहले
पंजाबअन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में पावन कार्तिक मास में होने वाले आंवला पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन करवाया। पंडित विष्णु प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन सम्पन्न करवाया। अशोक शर्मा विशेष व सुरेश रुद्रा तुलसी-शालिग्राम विवाह में भी यजमान बन रहे हैं। इस दिन किया जाने वाला जप, दान आदि पुण्य अक्षय होता है।
Editor · 23 मिनट पहले
पंजाबइसके पश्चात विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्यों के कार्यक्रम का रास्ता खुल जाता है। विद्वानों के मुताबिक देवउठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति के साथ विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला आरंभ होता है। हालांकि बीच में धनुर्मास, होलाष्टक और मीन मलमास की वजह से मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।
Editor · 23 मिनट पहले
पंजाबकार्यक्रम श्री अमृत बाणी सतगुरु रविदास महाराज जी और डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन पद्मश्री 108 संत निरंजन दास महाराज की छत्रछाया में हुआ। प्रवचन में पद्मश्री 108 संत निरंजन दास महाराज ने गुरु रविदास महाराज जी के समानता और भाईचारे के संदेश पर चलने का आह्वान किया।
Editor · 23 मिनट पहले
पंजाबसीआईए को गुप्त सूचना के आधार कामयाबी हाथ लगी इसी मुहिम के तहत जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी। इसी कड़ी में कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने एक और कामयाबी हासिल करते हुए सनी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
Editor · 23 मिनट पहले
दुनियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में शामिल होने हेतु चीन पहुंचेंगे। तीनों नेताओं की बैठक के अलावा ट्रम्प और पुतिन की अलग से मीटिंग को लेकर भी चर्चा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही मीटिंग में शामिल होंगे।
Editor · 36 मिनट पहले
पंजाबप्रभातफेरी का अरोड़ा फैमिली, मित्तल निवास, हरि वंश, गुप्ता, मिगलानी, साही, सिंह, वर्मा, सभरवाल निवास और कत्याल परिवार ने आरती व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर निताई प्रभु, सागर, राकेश, राजू, लवलीन, सुधांशु, राजू कश्यप, शिवांश कुमार, साहिल, पवित्र सिंह, सुरिंदर, विक्की, संजय, रोहित, पल्लवी, निधि, गुड्डी, राशिम, नेहा, गीता कश्यप, रजनी, राधिका, वाणी व ललिता शामिल रहे।
Editor · 53 मिनट पहले
पंजाबइस दो दिवसीय विशेष आयोजन में भारी संख्या में संगत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके संस्थान की प्रचारिका साध्वी सौम्या भारती ने विचारों से छठ पर्व के भीतर छिपे गहन आध्यात्मिक संदेश को समझाया। पर्व के समापन दिवस पर सोमवार को दिव्य सरोवर पर उदयगामी (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व शांति और सर्वकल्याण की कामना की।
Editor · 53 मिनट पहले
पंजाबChhathi Maiya Festival Celebrated At Shiv Mata Rani Temple बुलन्दपुर बस्ती स्थित शिव माता रानी मंदिर में छठी मैया का पर्व उत्साहपूर्वक और धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के घटनास्थल पर मंच पर पंडित रामप्रकाश दुबे, डॉ मनोज कले
Editor · 53 मिनट पहले
पंजाबजालंधर| सर्व सांझा रूहानी मिशन के संस्थापक परम पूज्य संत जीवन वीर के जन्मदिन पर सत्संग में गुरु रजनी मां ने अपने प्रवचनों में संगत को सत्संग, सेवा और सिमरन के महत्व से अवगत कराया। इसका वास्तविक मकसद सिर्फ सांसारिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रभु की भक्ति करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना है।
Editor · 53 मिनट पहले