मोगा-जालंधर रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार बुआ और भतीजे की जान चली गई, जबकि महिला का आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों धर्मकोट में सामान खरीदने जा रहे थे। हाईवे पुल के नीचे से गुजरत

मृतकों की पहचान गुरविंद्र कौर (38), निवासी ग्राम पंडोरी अराईयां और उनके भतीजे गुरविंद्र सिंह (21), निवासी गांव हृदयवाल, जीरा के रूप में हुई है। हादसे में गुरविंद्र कौर का आठ वर्षीय बेटा गुरसाहब सिंह चोटिल हो गया।

सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापनIn-Article Banner

हादसे की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कर्मियों ने दोनों मृतकों और जख्मी बच्चे को सिविल चिकित्सालय मोगा पहुंचाया। हादसे के पश्चात घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

धर्मकोट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच थानेदार इंद्रजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंपा जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar