तरनतारन क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे के तत्काल बाद उसे इलाज हेतु अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। फ़िलहाल चोटिल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना तरनतारन रेलवे पुलिस को दे दी गई है और पुलिस प्रकरण की जाँच कर रही है। पहचान के लिए पुलिस की अपील: यदि किसी व्यक्ति के पास इस घायल व्यक्ति या उसके परिवार के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह फौरन मोबाइल नंबर 7888985511 पर संपर्क कर सूचना साझा कर सकता है

Source: Dianik Bhaskar