- Hindi News
- Business
- Reliance Satellite Network Launch | Mukesh Ambani To Compete Starlink
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को टक्कर देने हेतु मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अंतरिक्ष में 1,600 सैटेलाइट का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत सितंबर 2027 में पहला टेस्ट मिशन किया जाएगा। इसके अलावा, काम में तेजी लाने हेतु कंपनी अमेरिका से भी कम से कम 400 सैटेलाइट खरीदेगी।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस पृथ्वी की निचली कक्षा में यह नेटवर्क स्थापित करेगी। इसके लिए कंपनी भारत की सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों, टेक स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ पार्टनरशिप की संभावनाएं तलाश रही है।
इस पूरे नेटवर्क को साल 2035 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे हाल ही में लिस्ट हुई फर्म की यूनिट 'जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' के विस्तार को सीधा फायदा मिलेगा और देश के सबसे दूरदराज के इलाकों तक भी बिना मोबाइल टावर के हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा।







