पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान जाने की परमिशन मांगी है। उन्होंने पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए विदेश मंत्रालय को चिट्‌ठी लिखी है।

कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि जब उन्हें जापान या फ्रांस जाने की अनुमति नहीं दी जाती, तो पाकिस्तान जाने की कैसे देंगे।

पंजाब विधानसभा के सत्र के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की बात कही थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

विधानसभा में उठाया था पाकिस्तान जाने का मुद्दा 23 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा के सत्र के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया था कि उन्हें पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के पंजाब की भाषा, संस्कृति, विरासत और जड़ें एक जैसी हैं। CM ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब उन्हें फ्रांस और जापान जाने की अनुमति नहीं मिलती तो पाकिस्तान जाने की अनुमति कैसे मिलेगी।

इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलती है तो वे पूरे सदन को साथ लेकर जाएं। CM ने पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों, खासकर करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब जाने की इच्छा जताई थी।

लाहौर सम्मेलन का औपचारिक निमंत्रण 25 अक्टूबर को पाकिस्तान की संस्था पंजाबी प्रचार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को निमंत्रण भेजा गया। यह निमंत्रण चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन हेतु था।

सम्मेलन की तारीख 27 से 29 नवंबर निर्धारित की गई है। ये सम्मेलन लाहौर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेज, आर्ट एंड कल्चर (PILAC) में होना है। इसमें CM भगवंत मान को उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

पाकिस्तान के मंत्री ने भगवंत मान को दिया निमंत्रण 27 अक्टूबर में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने भगवंत मान को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया। रमेश सिंह अरोड़ा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने पाकिस्तान पंजाब विधानसभा में बताया कि वे भगवंत मान का स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, सभी विधायकों और अन्य प्रतिनिधियों को भी पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने करतारपुर साहिब और पाकिस्तान में स्थित दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की भी पेशकश की। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से भी भगवंत मान का स्वागत किए जाने की बात कही गई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट