मालेरकोटला में सुअर के मांस की डिलिवरी को लेकर हंगामा हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता वसीन शेख ने कुछ लोगों के साथ मिलकर खुद इसका स्टिंग किया। आनलाइन फूड डिलिवरी फर्म से मांस का आर्डर किया जो तत्काल मिल गया। जैसे ही डिलवरी बॉय आर्डर लेकर पहुंचा तो वसीम खा

नगर जाम कर बड़ा धरना देने की दी चेतावनी ब्लिंकिट से पोर्क (सुअर का मांस) की सप्लाई होने के पश्चात लोगों और खुद को समाज सेवक बताने वाले वसीम शेख ने दावा किया कि नगर में प्रतिबंध के बावजूद ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए यह सामान मंगाया गया, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों ने एकजुट होकर फर्म व संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शहर जाम कर बड़ा धरना दिया जाएगा। आरोप-चोरी से सुअर के मांस की डिलीवरी हो रही वसीम शेख ने दावा किया कि उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान मंगवाया और डिलीवरी के पश्चात मामला सामने आया, जिसके पश्चात पुलिस को जानकारी दी गई और फोन पर सूचना साझा की गई। वसीम ने बताया कि उनके शहर में अनेक लोग चोरी से सुअर के मांस की डिलीवरी कर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। ये सेंसेटिव मामला है और पुलिस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

घटनास्थल पर आईओ को बुलाकर शिकायत दी हंगामा होने के पश्चात मलेरकोटला के थाने से पहुंची महिला एसएचओ ने लोगों को थाने आकर कंपलेंट करने को कहा किंतु लोगों ने थाने जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस के साथ कुछ देर तक बहस भी हुई। इस पर महिला एसएचओ ने मौके पर आईओ को बुलाया और लोगों की शिकायत ली। एसएचओ ने बताया कि उनके पास सीधे किसी भी फर्म या स्टोर पर रेड करने के अधिकार नहीं है। संबंधित विभागों के सहयोग से पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर