Home Bharat MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 14 की मौत: टायर...

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 14 की मौत: टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर – Dhar News

2
0
MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 14 की मौत:  टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर – Dhar News




मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो को टक्कर मारता हुआ पलट गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 घायलों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था पिकअप प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने कहा- हादसे के समय मैं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। फिर पलट गया। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सीएम ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने X पर लिखा- मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। वहीं, धार के जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताया है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा- इंदौर में भी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। धार से आने वाले घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। देखिए, तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…



Source link

    Previous articleBengal Exit Polls 2026: CM Mamata’s Reign To End? Pollsters Predict Tight Fight Between TMC, BJP
    Next articleMGR, Jayalalithaa… Vijay? Why Thalapathy Could Be Next G.O.A.T Of Tamil Nadu Politics

    Leave a Reply