लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास ‌व्यक्ति को गोली मार दी गई। यहां तीन गाड़ियों के बीच टक्कर के पश्चात विवाद इतना बढ़ गया कि i20 कार सवार 5 युवकों ने दूसरी गाड़ी में परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति पर फायरिंग कर दी।

गोली व्यक्ति के पेट में आर-पार हो गई। उसे उपचार हेतु डीएमसी (DMC) चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 50 वर्षीय शरद के रूप में हुई है, जो नगर में क्लाउड किचन चलाता हैं।

तीन गाड़ियों में टक्कर से शुरू हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास तीन कारों की आपस में हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के पश्चात वाहन चालकों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि i20 कार में 5 युवक सवार थे और सभी ने शराब पी रखी थी। बहस देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई और नशे में धुत युवकों ने शरद व उनके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

परिवार के सामने चलाई गोली, पेट के आर-पार विवाद के बीच ही i20 सवार युवकों ने हथियार निकाल लिया और शरद पर फायर कर दिया। एक गोली सीधे शरद के पेट में लगी और आर-पार हो गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

डीएमसी अस्पताल में चल रहा उपचार गोली लगने के तुरंत बाद परिजन और राहगीर शरद को लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट