- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana E Rickshaw Gang Theft | Laptop Stolen Near Samrala Chowk
लुधियाना में ई-रिक्शा गैंग एक्टिव है। भोले-भाले लोगों को सवारी के रूप में ये बदमाश ई-रिक्शा में बैठा कर ले जाते है। सुनसान जगह पर उसने लूट हो रही है। वहीं कई जगह सवारियों के बैग से सामान चुरा लिया जाता है।
ताजा प्रकरण समराला चौक नजदीक का सामने आया है। ई-रिक्शा ड्राईवर ने दो दोस्तों के दो लैपटॉप चोरी कर लिए। इल्जाम है कि समराला चौक पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा ड्राईवर ने दोनों को नीचे उतार दिया और उनका बैग जल्दी-जल्दी जमीन पर फेंक कर भाग गया।
जब युवकों ने बैग चेक किया तो उसमें रखे दो लैपटॉप गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ चोरी के इल्जाम में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रवि यादव निवासी ग्राम भगवानपुरा, डाकखाना नरकुल बाजार, जिला सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि 6 नवंबर को वह अपने दोस्त के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में बैठकर समराला चौक जा रहे थे।
समराला चौक पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने उन्हें नीचे उतार दिया और उनका बैग लेकर फरार हो गया। बैग चेक करने पर उसमें रखा उसका MSI कंपनी का लैपटॉप और दोस्त शिवम का ASUS VivoBook लैपटॉप नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।







