जालंधर। जालंधर हाइट्स-1, जालंधर के वाई ब्लॉक लाउंज में श्रीराम कथा का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें जालंधर हाइट्स-1 और एजीआई की अन्य रिहायशी सोसाइटियों के निवासी भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। आयोजन में वृंदावन से आए आचार्य पंडित विमल कृष्ण पाठक श्रीराम के जीवन, चरित्र, त्याग और आदर्शों पर कथा वाचन कर रहे हैं। आयोजन में एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम परिवारों और समाज को जोड़ते हैं। यह कथा 21 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। संयोजक दीपक बजाज और विकास कालरा ने एजी आई इंफ्रा लिमिटेड व मैनेजमेंट के सहयोग हेतु आभार जताया।
जालंधर हाइट्स-1 में श्री राम कथा प्रारंभ
जालंधर हाइट्स-1, जालंधर के वाई ब्लॉक लाउंज में श्रीराम कथा का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें जालंधर हाइट्स-1 और एजीआई की अन्य रिहायशी सोसाइटियों के निवासी भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। आयोजन में वृंदावन से आए आचार्य पंडित विमल कृष्ण पाठक श्रीराम के जीवन, चरित्र, त्याग और आदर्शों पर कथा वाचन कर रहे…
EEditor
18 नव॰ 2026, 08:46 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






