- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Relatives Waited At The Airport To Receive The Passengers.
दुबई रूट पर ऑपरेशनल दबाव के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार को अपने निर्धारित वक्त से सवा 3 घंटे लेट पहुंची। फ्लाइट लैंड होने का समय दोपहर 3.15 बजे था लेकिन शाम 6.30 बजे लैंड हुई। सवा 3 घंटे की देरी की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे परिजनों को इंतजार करना पड़ा।
पठानकोट से बेटे को लेने आए मुकेश कुमार ने बताया कि बेटा दुबई से आ रहा है। फ्लाइट देरी से पहुंच रही है। यहां 3 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट लेट हो गई है। यात्रियों के परिजनों का कहना है कि फ्लाइट लेट होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। पठानकोट-गुरदासपुर से टैक्सी लेकर पहुंचे मुसाफिरों के परिजनों को टाइम अधिक लगने पर पैसे चुकाने पड़े।
अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी अपने तय वक्त पर रवाना नहीं हो सकी। इस फ्लाइट की उड़ान का वक्त शाम 6.45 बजे था लेकिन 45 मिनट की लेट रात 7.30 बजे पर रवाना हुई। लगातार 2 फ्लाइटों के लेट होने से हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए मुसाफिरों में परेशानी का माहौल देखने को मिला।







