- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Blackout As Soon As The Air Raid Siren Sounded, People Were Rescued
जिला प्रशासनिक परिसर में रात को सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट को लेकर मॉक ड्रिल की गई। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं और फायर ब्रिगेड की टीमों के बीच आपसी तालमेल और तैयारियों की परख की गई।
ड्रिल रात 8 बजे दो मिनट के एयर रेड सायरन के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद परिसर में 10 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। आग लगने व जनहानि जैसी स्थिति का दृश्य बनाया गया। अलर्ट मिलते ही टीमें सक्रिय हुईं।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जबकि संयुक्त टीमों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इमारत में फंसे लोगों को स्टेप-डाउन लैडर तकनीक से नीचे उतारा गया। प्राथमिक मदद दी गई और एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया।
यह अभ्यास डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की अगुवाई और एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ की निगरानी में हुआ। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ ने बताया कि यह अभ्यास गृह महकमा के निर्देशों पर किया गया।







