- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Fire Brigade On Alert For Diwali, 28 Vehicles Ready
दिवाली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने हेतु फायर ब्रिगेड महकमा ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। फायर स्टेशनों पर खड़ी 28 छोटी-बड़ी गाड़ियां एक्टिव मोड में हैं। 80 से अधिक फायर ब्रिगेड कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली तक किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर ओवरटाइम करना होगा। फायर ब्रिगेड महकमा के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन ऑफिसर दिलबाग सिंह ने बताया कि दिवाली के बीच आगजनी की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में समस्त कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली तक समस्त गाड़ियां, उपकरण और कर्मचारी आपात हालत से निपटने हेतु तैयार रहेंगे।
टाउन हॉल हेडक्वार्टर फायर स्टेशन: 0183-2541111, 0183-2557367, 0183-101 . बेरी गेट : 0183-2551699 . गिलवाली गेट : 0183-2527000 . सिविल लाइन : 0183-2566212 . फोकल प्वाइंट : 0183-2580211 दिवाली पर बिजली बंद होने या ब्लैकआउट जैसी हालत में भी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी सब स्टेशनों पर जनरेटर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त शहर के बड़े मॉल, अस्पतालों और इंडस्ट्रियल यूनिटों से भी जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरवाने हेतु सहायता ली जा सकेगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







