गांव रत्ता गुदा स्थित दाना मंडी से बीती रात अज्ञात चोरों ने वहां खड़ा एक ट्राला चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित चालक काजीकोट निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि उसने मंगलवार को ट्रैलर के पीछे लगा खाकी रंग का ट्राला जिस पर ‘ नूर मोटर' लिखा है दाना मंडी में खड़ा किया था। बुधवार सुबह जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो ट्राला गायब था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अज्ञात चोर ट्राला ले जाते दिखाई दिए। राजबीर की शिकायत पर थाना हरिके पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।