- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Great Khali Mansa Visit | Parvinder Singh Jhota Insaf Morcha Support
विश्व प्रसिद्ध रेसलर 'द ग्रेट खली' मानसा पहुंचकर परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिले। उन्होंने परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और बताया कि झोटा की हत्या से पूरे पंजाब को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के पश्चात से ही मानसा में 13 अक्टूबर से इंसाफ मोर्चा चल रहा है। इस मोर्चे में लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मुख्य समाजसेवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां परिवार से मिलकर अपना समर्थन जता रही हैं।
'युवाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे झोटा'
परिवार को सांत्वना देते हुए द ग्रेट खली ने बताया कि परविंदर झोटा पंजाब की जवानी को बचाने और नशे के खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़ रहे थे। ऐसे वीर इंसान की गोली मारकर हत्या किया जाना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
खली ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर कदम पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अरदास भी की और कहा कि समाज और पंजाब हेतु झोटा के दिए गए इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।







