• Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

तुर्किये में मंगलवार शाम ट्रेनिंग उड़ान के बीच वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर्स की जान चली गई।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने एस्किशेहिर एयरबेस से उड़ान भरी थी और शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर योरुकाकचायर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के पश्चात राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है। पिछले दो हफ्तों में तुर्किये की सेना का यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या के पास सिकोरस्की S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चार क्रू मेंबर्स की मौत हुई थी।

विज्ञापनIn-Article Banner