- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Hema Malini Indore Visit | Actress Recalls Iconic Film Roles & Career
फिल्म अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने फिल्मी सफर, अभिनय और नृत्य के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अभिनय और डांस दोनों के लिए अभ्यास बेहद आवश्यक है। आज भी जब उन्हें मंच पर प्रस्तुति देनी होती है तो वे नियमित रूप से उसकी प्रैक्टिस करती हैं।
हेमा मालिनी ने कहा कि डांस और अभिनय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मंच पर प्रस्तुति देने से पहले वे उसकी तैयारी करती हैं और लगातार अभ्यास करती हैं। अपने पुराने फिल्मी किरदारों को याद करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि लंबे वक्त बाद जब वे उन फिल्मों को दोबारा देखती हैं तो उस दौर की चुनौतियां याद आती हैं। हालांकि, शूटिंग के बीच वे इन चुनौतियों को सहजता से निभा लेती थीं।
'क्रोधी' के किरदार में दिखी थी बसंती की झलक
वार्ता के बीच उनकी फिल्म 'शोले' के लोकप्रिय किरदार बसंती का भी जिक्र हुआ। इसके अलावा फिल्म 'क्रोधी' में निभाए किरदार पर चर्चा हुई। हेमा मालिनी ने कहा कि 'क्रोधी' का उनका किरदार भी काफी अलग था। फिल्म देखने पर दर्शकों को उसमें कहीं न कहीं बसंती की झलक महसूस होगी।
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रोधी' में हेमा मालिनी ने फूलवती का किरदार निभाया था। यह भूमिका उनके अभिनय के अलग अंदाज को दिखाती है। इसमें उनका बोल्ड और चुनौतीपूर्ण रूप देखने को मिला था।
पुराने किरदार देखकर याद आता है संघर्ष
हेमा मालिनी ने कहा कि लंबे वक्त पश्चात अपनी पुरानी फिल्मों और किरदारों को देखने पर उस दौर में निभाई गई भूमिकाओं की चुनौतियां याद आती हैं। शूटिंग और अभिनय के बीच जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्हें उस वक्त उन्होंने सहजता से पूरा किया। वार्ता में उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य से जुड़े अनुभव भी साझा किए।







