- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chetan Munjal Arrested In Chandigarh | US Citizens Fraud Case
अमेरिका के 549 नागरिकों से 261 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार चंडीगढ़ तक जुड़े मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 23.19 लाख रुपए सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा रेस्टोरेंट को ट्रांसफर
गिरफ्तार आरोपियों में चेतन मुंजाल के अलावा हर्षिल नयनभाई रावल, जसवंत सिंह और प्रणव पिथाड़िया शामिल हैं। चारों को हैदराबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले ईडी विकास निमार, ताराचंद निमार और मोहम्मद इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर चुकी है।
लॉरेंस गैंग से भी जुड़ा नाम
चेतन मुंजाल का नाम सामने आने के पश्चात चंडीगढ़ की राजनीति में भी हलचल है। वह नगर के बड़े नेताओं का करीबी बताया जाता है और एक बड़ी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है। उसका नाम लॉरेंस गैंग से भी जोड़ा जाता रहा है।
करीब 8 वर्ष पहले सेक्टर-26 के एफबार में भाजपा नेता सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी के बीच गोली चलने के मामले में भी चेतन पकड़ा गया था। ईडी के अनुसार, चेतन अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह को संरक्षण दिलवाता था।
सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर डराते
ईडी की छानबीन में सामने आया कि गिरोह भारत से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था। पहले उन्हें उनके बैंक खातों में फर्जी खरीदारी या संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद अभियुक्त खुद को अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए), डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, फेडरल ट्रेड कमीशन और डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी का अफसर बताकर फोन करते थे।
अभियुक्त फर्जी पहचान पत्र, बैज, सरकारी पत्र और अदालत के दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। पीड़ितों को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी देकर उनसे नकदी और सोना लिया जाता था। इसके लिए गिरोह के सदस्य पीड़ितों के पास भेजे जाते थे। अनेक लोगों से कूरियर के जरिए नकदी मंगवाई जाती थी, जबकि कुछ से म्यूल बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी।
दुबई-हांगकांग तक पहुंचाई ठगी की रकम
ईडी के अनुसार, इस नेटवर्क ने 6,463 अमेरिकी फोन नंबरों पर संपर्क किया और 549 नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया। इनमें अधिकतर बुजुर्ग थे। आरोपियों ने 27.39 मिलियन डॉलर यानी करीब 261 करोड़ रुपए की ठगी की। इस रकम का लेनदेन अमेरिका के 15 बैंकों के 397 खातों के जरिए हुआ। ठगी की रकम दुबई और हांगकांग तक पहुंचाई गई।
काला घोड़ा रेस्टोरेंट की कंपनी में 25% हिस्सेदारी
छानबीन में सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा रेस्टोरेंट का नाम भी सामने आया है। चेतन मुंजाल इस रेस्टोरेंट को चलाने वाली कंपनी रबदित्ता कॉरपोरेट्स में 25 प्रतिशत का मालिक है। ईडी के मुताबिक, ठगी से अर्जित रकम में से 23.19 लाख रुपए रेस्टोरेंट को ट्रांसफर किए गए थे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







