Home Bharat हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीणों ने...

हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात, फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम – Mandi (Himachal Pradesh) News

2
0
हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार:  ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात, फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम – Mandi (Himachal Pradesh) News




हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का दराट से गला और बाजू काटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने साढ़े तीन घंटे बाद गिरफ्तार किया। इससे पहले ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से आरोपी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने उसे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों की मदद से जंगल में पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गुस्साएं ग्रामीणों ने देर शाम फांसी की मांग को लेकर चक्का जाम किया। लोग आरोपी को उनके सामने फांसी देने की मांग करते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास पटियाल (36) नशे का आदि बताया जा रहा है। वह, सरकाघाट के गोपालपुर के पतयालग गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार- आरोपी ने नशे में ही युवती का मर्डर कर डाला। अब तक की जांच में हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई और सनक में मर्डर बताया जा रहा है। मंडी के गोपालपुर में मर्डर यह घटना मंडी जिले के सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र की है। युवती सुबह के समय अपने घर से कॉलेज को निकली थी। रास्ते में विकास पटियाल ने उसकी हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार गांव नैण सरकाघाट मंडी के तौर पर हुई है। वह बीकॉम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घर से एक किलोमीटर दूरी पर मर्डर सिया गुलेरिया अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही पहुंची थी। इस दौरान रास्ते में सिया गुलेरिया पर आरोपी ने हमला कर दिया और दराट से गला व बाजू काट दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। ग्रामीण आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था। इसके बाद, पुलिस ने टीमें गठित की और आरोपी को सरकाघाट के जंगल में दबोचा लिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने की कोशिश की। पुलिस ने मुश्किल से ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुआ। पुलिस आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद हत्या की असल वजह सामने आएगी। पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी वहीं मंडी पुलिस को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मर्डर की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा गया। आरोपी गिरफ्तार: SP SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर है और जांच में जुटी है। शव कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष वहीं नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर दोपहर के वक्त मृतक युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। सहयोगियों ने मोन रखा युवती की हत्या के बाद सरकाघाट कॉलेज में छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा इस दौरान गुस्सा छात्रों ने प्रदर्शन भी किया।



Source link

    Previous articleNoida Protest Today LIVE Updates: Workers’ Protest Blocks Sector 84, Traffic Diverted Near Sector 62
    Next articleमोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं

    Leave a Reply