- Hindi News
- National
- Mumbai Security Guard Attack: Accused Arrested | Religious Identity Questioned
- कॉपी लिंक
CCTV फुटेज में आरोपी एक गार्ड से बातचीत करता दिखा। उसके हाथ में चाकू भी दिख रहा है।
मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत के पास तैनात गार्ड्स को कलमा पढ़ने को कहा। उन्होंने मना किया तो आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल गार्ड्स राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले जैसा है। वहां भी आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछा था। कलमा न पढ़ने वालों को गोलियां मारी थीं।
मामले की जांच कर रही ATS इस घटना को आतंकी हमला मान रही है।
CM बोले- आरोपी हिंदुओं पर हमला करना चाहता था
घटना को लेकर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरोपी जिहाद के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाना चाहता था।
CM ने बताया कि यह मामला आत्म-उग्रवादीकरण (सेल्फ-रैडिकलाइजेशन) का लगता है। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। वह अमेरिका में रहता था और हाल ही में भारत लौटा था।
CM के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कट्टरपंथी बन गया था और जिहाद के नाम पर हिंदुओं पर हमला करना चाहता था। इस मामले की जांच फिलहाल महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और NIA कर रही है।
ATS ने सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे संभावित ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमला मान रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले गार्डों से रास्ता पूछा और फिर वापस आकर उनका धर्म पूछा।
आरोपी ने नोट्स में ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई
यह भी आरोप है कि आरोपी ने एक गार्ड को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को आरोपी के घर कुछ हाथ से लिए नोट्स मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन नोट्स में आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमले को किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया था।
खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…









