Home Bharat ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हमें साजिश से हराया: कोलकाता में...

ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हमें साजिश से हराया: कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या; भाजपा ने बंगाल में अमित शाह को ऑब्जर्वर बनाया

3
0
ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हमें साजिश से हराया:  कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या; भाजपा ने बंगाल में अमित शाह को ऑब्जर्वर बनाया


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer
गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी।

इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की।

वहीं, बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीत ली हैं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है।

वेणुगोपाल बोले- विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

वेणुगोपाल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में किसी भी रूप में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में न आएं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleराजस्थान-एमपी समेत 6 राज्यों में ओले गिरे: यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 24 घंटे में 25 मौतें; केदारनाथ में बर्फबारी
    Next article‘Maintain Continuous Patrolling’: CEC Orders Strict Action As Post-Poll Violence Erupts In West Bengal

    Leave a Reply