Home Bharat बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग: पहली बार...

बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग: पहली बार हर बूथ की रिकॉर्डिंग होगी; तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान

3
0
बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग:  पहली बार हर बूथ की रिकॉर्डिंग होगी; तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal & Tamil Nadu Elections Voting Today | 152 Seats Bengal First Phase
कोलकाता/चेन्नई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

बंगाल के मालदा, बीरभूमि और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है।

बंगाल में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

तमिलनाडु में DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP के बीच मुकाबला है। तमिल एक्टर थलापति विजय की नई पार्टी TVK इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी 2 तस्वीरें…

तमिलनाडु के वेल्लोर के गवर्नमेंट मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटर्स के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट रखा गया है।

तमिलनाडु के वेल्लोर के गवर्नमेंट मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटर्स के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट रखा गया है।

तमिलनाडु के चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके में वोट डालने के बाद स्याही दिखाते वोटर।

तमिलनाडु के चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके में वोट डालने के बाद स्याही दिखाते वोटर।

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर उपचुनाव

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी ‘महा विकास अघाड़ी’ (MVA) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मायलापुर सीट से BJP उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने चेन्नई में वोट डाला

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने बारामती में वोट डाला

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु की भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर में वोट डाला

तमिलनाडु में BJP उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस सीट पर BJP की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता के जीतने के कोई चांस नहीं हैं

नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार और राज्य के LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने अपने चुनाव क्षेत्र के पोलिंग एजेंट से बात की। पोलिंग शांति से होनी चाहिए।

SIR पर उन्होंने कहा- अगर कोई फेक वोटर या घुसपैठिया नहीं है तो ममता के जीतने का कोई चांस नहीं है।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीरभूम में सुबह से बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आसनसोल में पोलिंग स्टेशन के बाहर वोटर की लंबी लाइन लगी

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NTK चीफ सेंथमिलन सीमन ने नीलंकरई में वोट डाला

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई में वोटर्स दोपहर के बाद घर से निकलते हैं, रिपोर्टर वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर से हुमायूं कबीर बोले- हमारे कैंडिडेट्स को TMC ने खरीदा

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्टर सृष्टि मिश्रा बता रही हैं, बंगाल में बूथों पर AI से निगरानी

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिलीगुड़ी में वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके में वोट डालने पहुंचे लोग

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल के हमीरपुर बूथ से सृष्टि मिश्रा की रिपोर्ट

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके में वोटिंग शुरू हुई

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी में वोट डाला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने युवाओं से वोटिंग करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें स्थिर सरकार, विकास और कल्याण योजनाओं को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में पिछले 5 साल में DMK सरकार ने काम किया है। चिदंबरम ने भरोसा दिलाया कि सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस फिर से सरकार बनाएगा।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल के हमीरपुर बूथ से सृष्टि मिश्रा की रिपोर्ट

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुर्शिदाबाद से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

01:43 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुर्शिदाबाद की रेजनगर सीट पर हुमायूं कबीर परिवार संग वोटिंग करने पहुंचे

01:33 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नंदीग्राम में पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग हुई

01:19 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: कुल 6.80 करोड़ वोटर्स, 5.23 लाख पहली बार मतदान करेंगे

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटे हैं। जिसमें 210 जनरल सीटें हैं। वहीं 68 सीटें एससी और 10 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। फर्स्ट फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। 44,376 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

01:18 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

29 अप्रैल को दूसरे फेज में 142 सीटों पर मतदान होगा

01:17 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: पिछले 2 चुनाव से 80% से ज्यादा वोटिंग

01:16 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री

बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

01:16 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पहले फेज में पश्चिम बंगाल की 4 हॉट सीटें

01:14 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया, 15 साल से सत्ता में

  • आजादी के बाद शुरुआती दौर (1947–1967) में कांग्रेस का वर्चस्व रहा और राज्य में स्थिर सरकारें रहीं।
  • 1967 के बाद कांग्रेस कमजोर हुई और राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, कई गठबंधन सरकारें बनीं।
  • 1977 में वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) सत्ता में आया और ज्योति बसु मुख्यमंत्री बने।
  • 1977 से 2011 तक करीब 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का लगातार शासन रहा।
  • 2000 के दशक में औद्योगीकरण (सिंगूर, नंदीग्राम) को लेकर विवाद हुआ, जिससे लेफ्ट की पकड़ कमजोर हुई।
  • ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने किसान आंदोलनों के जरिए बड़ा जनसमर्थन हासिल किया।
  • 2011 में TMC ने लेफ्ट को हराकर सत्ता हासिल की, 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म हुआ।
  • 2016 और 2021 में TMC ने दोबारा जीत दर्ज की और ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहा।
  • वर्तमान में राजनीति TMC vs BJP के बीच मुख्य मुकाबले में बदल गई है, जबकि कांग्रेस-लेफ्ट सीमित भूमिका में हैं।

01:14 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु- 12.51 लाख वोटर्स पहली बार वोटिंग करेंगे

01:13 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में पिछले 2 चुनाव से 75% से कम वोटिंग

01:12 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु- कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं

आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है।

फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही।

01:11 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु की 4 हॉट सीटें: सीएम स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि भी मैदान में

01:09 AM23 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

1967 में पहली बार DMK ने कांग्रेस को हराया, द्रविड़ विचारधारा पर राजनीति

  • आजादी के बाद (1947–1967) तक राज्य में कांग्रेस का वर्चस्व रहा, के. कामराज प्रमुख नेता थे।
  • इसी दौर में पेरियार के नेतृत्व में द्रविड़ आंदोलन शुरू हुआ, जिसमें सामाजिक न्याय और हिंदी विरोध मुख्य मुद्दे थे।
  • 1967 में DMK ने कांग्रेस को हराकर पहली बार क्षेत्रीय राजनीति को सत्ता में स्थापित किया।
  • सी.एन. अन्नादुरई पहले द्रविड़ मुख्यमंत्री बने, यहीं से द्रविड़ राजनीति का दौर शुरू हुआ।
  • उनके बाद एम. करुणानिधि ने DMK को मजबूत किया और संस्कृति-भाषा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया।
  • 1972 में एम.जी. रामचंद्रन (MGR) ने AIADMK बनाई, जिससे दो-दलीय राजनीति (DMK vs AIADMK) स्थापित हुई।
  • 1970 के दशक से 2010 तक DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता में आती रहीं।
  • जयललिता के दौर में AIADMK ने ‘अम्मा स्कीम्स’ के जरिए वेलफेयर पॉलिटिक्स को मजबूत किया।
  • 2016 के बाद जयललिता और करुणानिधि के निधन से नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हुआ।
  • 2021 के बाद एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK सत्ता में है, और आज भी राज्य की राजनीति द्रविड़ विचारधारा पर आधारित है।



Source link

    Previous articleबंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग: पहली बार हर बूथ की रिकॉर्डिंग होगी; तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान
    Next articleदिल्ली में IRS अफसर के घर में बेटी से रेप-मर्डर: डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था आरोपी, ऑनलाइन गेम से कर्जे में डूब गया था

    Leave a Reply