लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। उधर, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। क्रेन से हटाए जा रहे डोम, फीकी पड़ीं तैयारियां
हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से आग भड़की थी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था। राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Source link








