Home Bharat नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट: RSS मुख्यालय,...

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट: RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला

2
0
नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट:  RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला


नागपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चिट्‌ठी में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार स्मृति मंदिर, मेट्रो की ऑरेंज लाइन का जिक्र है।

नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव मटेरियल रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक यह चिट्ठी 27 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंगल के ऑफिस में मिली थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। NDRF और परमाणु ऊर्जा विशेषज्ञों की मदद से सभी बताए गए स्थानों पर जांच की गई, लेकिन अब तक कोई रेडियोएक्टिव मटेरियल नहीं मिला है।

इन स्थानों में रेडियोएक्टिव मटेरियल की धमकी मिली:

नागपुर स्थित RSS मुख्यालय।

नागपुर स्थित RSS मुख्यालय।

नागपुर स्थित डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर।

नागपुर स्थित डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर।

मेट्रो की ऑरेंज लाइन नागपुर।

मेट्रो की ऑरेंज लाइन नागपुर।

चिट्ठी में खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ का जिक्र

पुलिस को शक है कि यह चिट्ठी फर्जी हो सकती है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। यह चिट्ठी अंग्रेजी में लिखी गई है। लिखने वाले ने खुद को DSS नाम के संगठन का बताया है। चिट्ठी में सीजियम-137 जैसे खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ का जिक्र किया गया था।

चिट्ठी में खास तौर पर RSS मुख्यालय, स्मृति मंदिर और गणेशपेठ स्थित BJP ऑफिस का नाम लिया गया है। साथ ही दावा किया गया कि मेट्रो की ऑरेंज और एक्वा लाइन की ट्रेनों की सीटों के नीचे और इन इलाकों में चलने वाली बसों में भी यह मटेरियल रखा गया है।

इसी में यह भी कहा गया कि यह रेडियोएक्टिव पदार्थ किसी कैंसर अस्पताल से लिया गया है और इससे पूरे शहर में रेडिएशन का खतरा हो सकता है।

इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू

पुलिस बताया कि चिट्ठी मिलते ही सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। ATS, NDRF और एक्सपर्ट टीमों ने सभी जगहों की गहन जांच की। ATS के एक अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में यह मामला फर्जी लगता है, लेकिन जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक की जिम्मेदारी ली

चिट्ठी में हाल ही में दोसर भवन मेट्रो स्टेशन के पास मिले डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक का भी जिक्र किया गया है। इसमें उस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे एक “चेतावनी” बताया गया है।

इस मामले में ATS की शिकायत पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। RSS मुख्यालय के आसपास पहले से ही CISF और नागपुर पुलिस की सुरक्षा रहती है, जिसे अब और बढ़ा दिया गया है।

एक अन्य ATS अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है। निगरानी बढ़ा दी गई है और चिट्ठी भेजने वाले और DSS नाम के संगठन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें:

रेवाड़ी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग व बम स्क्वॉड के प्लेटफार्म में चला सर्च ऑपरेशन, छह टीम ने ट्रैक व ट्रेनों की गहन जांच

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मिल रही बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुग्राम के स्कूलों को मिली धमकी के बाद अब अंबाला और रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस सूचना के बाद रेवाड़ी जंक्शन पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरे स्टेशन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleToday’s Chanakya Exit Poll Tamil Nadu 2026: DMK+ Leads Race, Vijay’s TVK To Make Big Debut
    Next articleजबलपुर में बरगी डैम में क्रूज डूबा: 30 से ज्यादा पयर्टक थे सवार; 15 तैरकर निकले, 4 शव मिले, 4 लापता – Jabalpur News

    Leave a Reply