Home Bharat जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’: AAP यूथ...

जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’: AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; BJP जॉइन करने के विरोध में नारेबाजी – Jalandhar News

1
0
जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’:  AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; BJP जॉइन करने के विरोध में नारेबाजी – Jalandhar News




जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के गद्दार नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर गद्दारी की है। सिर पर काली पट्टियां बांधकर पहुंचे आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान, AAP कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘गद्दार’ शब्द लिखा। इस दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पार्टी तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं मान गौरतलब है कि एक दिन पहले मान ने कहा था कि भाजपा वाले हमारी सरकार के कामों से डरे हुए हैं। इन्होंने जरूर सर्वे करवाया होगा, जिसमें उन्हें पता चला होगा कि उनकी स्थिति बिल्कुल मजबूत नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे धोखा करता है, तो वे उसे पीढ़ियों तक याद रखते हैं।” मान ने कहा कि मैं सख्त शब्दों में इस चीज की निंदा करता हूं। अमित शाह को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि भगवंत मान का कोई विकल्प नहीं है। रवनीत बिट्‌टू तीन-चार दिन पहले राघव चड्‌ढा को गालियां निकाल रहे थे। अब कैसे मिलेंगे।



Source link

    Previous articleBangladesh issues nationwide security alert over possible militant attacks
    Next articleDelhi-Doon Expressway’s ‘Nail House’ Joins Global ‘Swabhiman’ Saga — Will Owners Regret Like China’s?

    Leave a Reply